मितौली थाना क्षेत्र के गांव कटिघरा निवासी ओमप्रकाश से बदमाशों ने 12 हजार रुपये छीन लिए। इस दौरान विरोध करने पर जमकर पिटाई भी की।
पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि वह पंजाब में काम करता था। वहां से वह सोमवार शाम घर पर आ रहा था। भीखमपुर बस अड्डे से जंगल होकर वह पैदल गांव जा रहा था, तभी दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया और उसके पास से 12 हजार रुपये छीन लिए। जब उसने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी और भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।