फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख की मांगी फिरौती, भारतीय नंबर से आया था फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल। धनगढ़ी शहर के एक कपड़ा व्यापारी का बुधवार की रात अपहरण हो गया। अपहरण करने वालों ने भारतीय मोबाइल नंबर से संपर्क कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। परिजनों ने कैलाली जिला पुलिस कार्यालय में तहरीर दी है। पुलिस की टोली खोजबीन के लिए भारतीय क्षेत्र में भेजी गई है।
विज्ञापन

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के धनगढ़ी शहर से कपड़ा व्यापारी जगत बहादुर सिंह का बुधवार की रात अपहरण हो गया। कैलाली जिला पुलिस कार्यालय धनगढ़ी के डीएसपी हरिवली ने बताया कि धनगढ़ी अस्पताल के सामने आरंभ फैंसी स्टोर के मालिक जगत का अपहरण हुआ है। अपहरणकर्ताओं ने भारतीय मोबाइल नंबर से फोन कर उसे छोड़ने के लिए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। जिसकी परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने वकील बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक टोली का गठन कर खोजबीन करने के लिए भारतीय क्षेत्र में भेजा है। पुलिस ने हालांकि फिरौती की रकम मांगने वाले भारतीय नंबर की जानकारी नहीं दी है। उधर घटना के बाद से ही परिजनों को चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें