फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनी में हर तरफ शोक, कई घरों में नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला होमगार्ड कार्यालय के लिपिक रविंद्र कुमार गौतम की मौत से सरबती देवी कॉलोनी में हर तरफ शोक छाया रहा। कॉलोनी के बच्चे, महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल हुए। लिपिक का मिलनसार स्वभाव होने के चलते लोग काफी आहत दिखे। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन

लिपिक की मौत के बाद उसके परिवार की जिम्मेदारी पत्नी पुष्पा देवी के कंधे पर आ गई है। मृतक अपने पीछे परिवार में चार बच्चे छोड़ गया है, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। सबसे बड़ी लड़की अनुराधा गौतम है, जिससे छोटा लड़का अमन चौधरी है। एफआईआर की कापी मिलने के बाद परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार किया, जिसमें पुत्र अमन गौतम ने पिता को मुखागिभन दी। होमगार्ड कमांडेंट की प्रताड़ना से तंग आकर रविंद्र द्वारा अचानक आत्महत्या किए जाने से परिवार वाले गहरे सदमे में हैं। वहीं बिजली विभाग से रिटायर पिता पुनईलाल छोटे बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्हें कमांडेंट के खिलाफ कार्रवाई का बेसब्री से इंतजार है। शुरुआत में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने में की जा रही देरी से लोग काफी गुस्से में दिखे, जिसके चलते जांच में पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठे। कहीं कमांडेंट को बचाने का प्रयास न हो, जिसके लिए कुछ लोगों ने पोस्टर के माध्यम से सीबीआई जांच की मांग उठाई। इससे पुलिस-प्रशासन सकते में आ गया, जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में एफआईआर दर्ज कराकर छायाप्रति परिवार वालों को सौंप दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी होमगार्ड कमांडेंट डॉ ब्रजेश कुमार मिश्रा के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले की जांच सीओ सिटी करेंगे। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट की राइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी।


मंडलीय कमांडेंट पीड़ित
परिवार से मिलने घर पहुंचे
जिला होमगार्ड कार्यालय में लिपिक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले की जांच करने आए मंडलीय कमांडेंट विवेक कुमार सिंह बुधवार को लिपिक के सरबती देवी कॉलोनी स्थित घर जाकर पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने मृतक के पिता पुनईलाल को हरसंभव मदद और कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि विभाग की ओर से अभी कोई सहायता पीड़ित परिवार को नहीं मिली है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार से सहानुभूति जताने पहुंचे नेता
आरोपी कमांडेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए छाउछ चौराहे पर धरने पर बैठे पीड़ित परिवार से मिलकर सहानुभूति जताने के लिए सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, बसपा जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा भी पहुंचे।
विज्ञापन



मृतक लिपिक के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी होमगार्ड कमांडेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें