खजुरिया (लखीमपुर खीरी)। एसएसबी कमलापुरी ने बस अड्डे से तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के पास से दो किलो तीन सौ ग्राम चरस बरामद कर उसे हिरासत में लिया है। एसएसबी ने सीजर बनाकर संपूर्णानगर थाना पुलिस के सुपुर्द बरामद चरस व व्यक्ति को दिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान भेज दिया है। कमलापुर एसएबी कैंप प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को सूचना पर खजुरिया बस अड्डे बस पकड़ने के इंतजार में एक चाय की दुकान पर खडे़ यात्रियों के बैग झोलों की तलाशी लेने शुरू की। इस दौरान एक व्यक्ति के झोले में भूरे रंग के कागज में प्लास्टिक से पैक कई पैकेट मिले जो चरस जैसा प्रतीत हुआ उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम पता राम रतन लाल ग्राम व थाना माधोटांडा जिला पीलीभीत का निवासी बताया। एसएसबी ने पैकेट में भरे माल का वजन किया तो दो किलो तीन सौ ग्राम चरस बरामद हुई। एसएसबी ने सीजर बनाकर बरामद माल को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उधर थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।