फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भरी ट्रॉली घर पर पलटी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगाही। गन्ना भरी ट्रॉली नाले की दीवार तोड़ते हुए मोहल्ला भेड़ौरा के एक घर पर पलट गई, जिससे घर की दीवार ढहने से उसके नीचे दबकर एक युवक घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में निघासन सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला भेड़ौरा वार्ड नंबर आठ निवासी एक किसान गन्ना भरी ट्रॉली लेकर घर से निकला था। कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही ट्रैक्टर के पीछे जुड़ी ट्रॉली नाले की दीवार तोड़ते हुए सड़क के उतरकर घर पर पलट गई, जिससे ईंट की दीवार टिनशेड सहित भरभराकर गिर गई। हादसे में टिनशेड के नीचे सो रहे गंगा (45) मलबे के नीचे दबकर घायल हो गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निघासन सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने गंगा को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें