खीरी टाउन। नकहा ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगसड़ के मजरा रडहापुरवा निवासी रामरानी पत्नी रामचंद्र ने बताया कि दो माह पहले बाइक से एक युवक आया और वृद्घावस्था पेंशन बनवाने की बात कहकर आधार कार्ड मांगकर अपने मोबाइल पर अंगूठा लगवाकर चला गया। रामरानी ने बताया कि पिछले दिनों जब बैंक गए तो मालूम हुआ कि खाते से 22 अगस्त को 43 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। अपने साथ ठगी होने की जानकारी मिलने से महिला के होश उड़ गए। रामरानी का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास की 40 हजार रुपये किस्त आई थी और पांच हजार रुपये बकरा बेच कर खाते में जमा किए थे। इस मामले में नकहा स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा के प्रबंधक का कहना है कि रामरानी के खाते से जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई है वह यस बैक का है। रामरानी पैसे वापस पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं।