फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीतल का शिकार करते पकड़ा शिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दुधवा नेशनल पार्क की बेलराया रेंज में वनकर्मियों की टीम ने फंदा लगाकर चीतल का शिकार करने के प्रयास में एक शिकारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से शिकार करने का फंदा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह दुधवा नेशनल पार्क की बेलरायां रेंज के रेंजर प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में वनकर्मियों और स्पेशल टाइगर प्रोटक्शन फोर्स के जवानों ने जंगल गश्त के दौरान थाना तिकुनिया क्षेत्र के फरेंदा गांव निवासी राम दुलारे को गिरफ्तार किया। वह जंगल के अंदर फंदा लगाकर चीतल का शिकार करने का प्रयास कर रहा था। वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत शिकारी का चालान भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें