फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से दिनदहाड़े बदमाशों ने 25 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
13एलकेएच351
विज्ञापन


बदमाशों ने दिन दहाड़े किसान को लूटा
कफारा पुलिस चौकी से पहले भट्टे के पास हुई वारदात


अमर उजाला ब्यूरो

धौरहरा। कफारा पुलिस चौकी क्षेत्र में ढखेरवा-धौरहरा रोड़ पर चंदपुरवा भट्टे के पास दो बदमाशों ने साइकिल से घर जा रहे किसान को रोक लिया और उसकी जेब में रखे 25 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित किसान नें कफारा पुलिस चौकी में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के लखनपुरवा गांव निवासी किसान किशोरी लाल शुक्ला ने ईसानगर क्षेत्र के मिर्जापुरवा में एक व्यापारी को मंगलवार को भैंस बेची थी। इसका 25 हजार रुपये बुधवार को लेकर वापस अपने घर लखनपुरवा जा रहे थे। किसान किशोरी लाल शुक्ला ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे ढखेरवा रोड़ पर कफारा-चंदपुरा गांव के बीच ईट भट्ठा के पास पहुंचे, तभी सड़क के दोनों ओर से दो बदमाश आए और उनकी साइकिल रोक ली। वो कुछ समझ पाते उससे पहले ही बदमाशों ने तलाशी लेनी शुरू कर दी और कुर्ते की जेब में रखे 25 हजार रुपये लूट लिए। दोनों बदमाश बाइक से कफारा की ओर भाग निकले। चौकी प्रभारी कुंवर बहादुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि किसान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें