फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचारी को दस साल की कैद, जुर्माना भी

विज्ञापन
highway gang rape
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में अपर जिला जज लालता प्रसाद की अदालत ने दुराचारी को दस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही आरोपी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष रखते हुए सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कफील अहमद अंसारी ने बताया कि पसगवां थाना क्षेत्र के अजवापुर निवासी धर्मेंद्र के खिलाफ पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चार अप्रैल 1996 को उसका पति खेत में घुस आई नीलगाय को भगाने के लिए गया था। तभी धर्मेंद्र घर में घुस आया और रेप किया। इस मामले में अभियोजन की ओर से पैरवी करते हुए एडीजीसी कफील अहमद अंसारी ने पीड़िता के अलावा दाताराम, राकेश, डॉ. किरन बाला व एचसीपी अब्दुल सईद की गवाही दर्ज कराई तो बचाव पक्ष की ओर से गांव के ही रक्षपाल सिंह और पवन कुमार पेश हुए। दोनों पक्षों की लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने धर्मेंद्र को दोषी पाते हुए उसे दस साल केे कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें