फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... जब खुला राज तो प्रेमी पहुंचा हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजस्थान में जड़ी-बूटी बेचने गया खीरी टाउन के एक शादीशुदा युवक ने एक विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे अपने साथ घर ले आया। यहां पर पहली पत्नी और घर वालों ने जब विरोध किया तो विवाद हो गया। इस पर राजस्थान की महिला थाना खीरी पहुंची और एसओ को पूरी बात बताई। एसओ ने महिला और उसके प्रेमी को महिला थाना पुलिस को सौंप दिया। खीरी टाउन निवासी एक 30 वर्षीय युवक जड़ी-बूटी बेचने का काम करता है। वह करीब तीन महीने पहले राजस्थान में जड़ी-बूटी बेचने गया था। वह राजचमन जिले के थाना नाथद्वार क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहता था। इसी बीच उसके पास की ही एक विवाहिता से प्रेम संबंध हो गए। 25 वर्षीय विवाहिता का आरोप है कि उसके प्रेमी ने खुद को अविवाहित बताकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। 15 दिन पहले वह अपने ससुराल से मायके आने का बहाना कर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। वहां से दोनों सीतापुर पहुंचे जहां से सोमवार सुबह प्रेमी के पहुंचे। पति को गैर महिला के साथ देख पहली पत्नी और घर वालों ने इसका विरोध कर दिया और महिला को घर में नहीं घुसने दिया। राजस्थान की महिला को भी तब पता चला कि जिसके साथ वह आई है वह युवक पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। इस पर वह थाना खीरी पहुंच गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने आरोपी युवक को दबोच लिया और दोनों को महिला थाना भेज दिया।
विज्ञापन

महिला एसओ हंसमती ने बताया कि राजस्थान की महिला के घर वालों से जब उन्होंने बात की तो पता चला कि पिता ने महिला की गुमशुदगी स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के घर वालों को बुलाया है। घर वालों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला और आरोपी महिला पुलिस की हिरासत में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें