फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग हाईजेक कर राहगीरों की पिटाई कर लूटपाट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/फरधान। पुलिस पर भारी पड़ रहे अपराधी एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। वृहस्पतिवार की देर शाम बदमाशों ने रौसा-बेहजम मार्ग पर स्थित बेल पुलिया के पास मार्ग हाईजेक कर लिया। बदमाशों ने एक-एक कर एक महिला समेत सात लोगों की जमकर पिटाई की और उन्हें बांधकर डाल दिया। बदमाश नकदी, जेवर समेत करीब 30 हजार रुपये का सामान लूट ले गए। सूचना के दो घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धौरहरा खुर्द निवासी रानी दीक्षित वृहस्पतिवार को अपने भतीजे सरोज दीक्षित के साथ सूरज कुंड थाना महोली जिला सीतापुर से आ रही थीं। बेल गांव के पास बने नाले की पुलिया के पास करीब 12 बदमाशों ने असलहों के बल पर उनकी बाइक रोक ली। बदमाशों ने दोनों की पिटाई कर रानी की पायल, सोने के कुंडल, 510 रुपए, सरोज के पास से 1000 रुपए और दो मोबाइल लूट लिए। सरोज की पैंट उतारकर पैंट से बांधकर पास ही में स्थित खाई में डाल दिया, जबकि रानी देवी की साड़ी से हाथ बांध दिए। रानी ने बताया कि जहां पर बदमाशों ने उसे और भतीजे को बांधकर डाला, वहां पहले से सूरज कुमार निवासी बेल, विजय वर्मा निवासी जोधपुर थाना फरधान और राजेश कुमार निवासी बिचपरी बंधक बने पड़े मिले।
उसी समय बेल निवासी ज्ञानेंद्र कुमार भी वहां से निकले। बदमाशों ने उसे रोकना चाहा, लेकिन ज्ञानेद्र कुमार ने बाइक नहीं रोकी। जिस पर बदमाशों ने लोहे की रॉड मारकर उसे घायल कर दिया, लेकिन वह घायल अवस्था में ही भाग निकला। ज्ञानेंद्र ने गांव पहुंचकर बदमाशों के होने की जानकारी दी। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण शोरशराबा करते हुए मौके की ओर बढ़ने लगे। इस पर बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों ने घटना की सूचना यूपी 100 और एसओ फरधान को दी। सूचना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की सुरागरसी की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें