फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में जलने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरसिंगपुर निवासी छोटेलाल तिवारी की पत्नी 50 वर्षीय शांती देवी संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस गई, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की शाम को महिला अपने घर में आग से गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी चीख-पुकार पड़ोसियों को नहीं सुनाई दी। रात में झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ पहुंचने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया। परिवार में एकलौता पुत्र विनय तिवारी और बहू ही घटना के समय घर पर थे। जबकि पति खेत गया था। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने बताया है कि घर का कोई सामान नहीं जला, सिर्फ महिला ही जली और बचाव में शोर भी नहीं मचाया। इससे लोगों में महिला की मौत रहस्य बनी है। उधर, इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि हमारे पास ऐसी कोई सूचना नहीं आई है और न ही परिवार वालों ने कोई सूचना दी। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें