18एलकेएच 301
रोडवेज बस से भिड़ी बाइक, एक व्यक्ति की मौत
पिपरिया धनी। पड़रिया मोड़ से 200 मीटर दूरी पर रामा लक्षना मार्ग के सामने रोडवेज बस से हुई बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 100 ने घायल को सीएचसी मोहम्मदी भेजा। मृतक की शिनाख्त मोहम्मदी के मोहल्ला शंकरपुर छावनी के जीतेंद्र पुत्र रूपन के रूप में हुई है। शंकरपुर के ही बाइक चालक सफी मोहम्मद पुत्र शब्बीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहम्मदी में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि जीतेंद्र अपने दोस्त सफी मोहम्मदी के साथ अपनी ससुराल बच्चे के जन्म की सूचना देने जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया वहीं बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जीतेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।