फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की तहरीर पर भाकियू नेता टिकैत पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पिछले महीने राजापुर मंडी में 75 घंटे का धरना प्रदर्शन के दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत के एक चैनल को दिए बयान का वीडियो वायरल होने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उसी दिन रिपोर्ट दर्ज कर ली थी लेकिन मामले को दबाए रही। शनिवार को इस मुकदमे की जानकारी वायरल हो गई।
विज्ञापन

18 अगस्त 2022 से 75 घंटे के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने राजापुर मंडी परिसर में धरना-प्रदर्शन किया था। इसमें ज्यादातर किसान पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली आदि राज्यों से शामिल हुए थे। भाजपा नेता दीपक पुरी निवासी मोहल्ला संकटा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 18 अगस्त को बिना डीएम की अनुमति के आंदोलनकारी राकेश टिकैत ने अपने समर्थकों के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खीरी वासियों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
इसके बाद उन्होंने अपनी सफाई में वीडियो जारी किया था। आरोप है कि बिना अनुमति धरने में भाग लेने के लिए व्यक्तियों को राकेश टिकैत भाड़े पर लाए थे, जो सभी लोग अपराध के दोषी हैं। बलवा कराने के आशय से प्रेरित किया गया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आंदोलनकारी राकेश टिकैत के खिलाफ मामला दर्ज किया था लेकिन जानकारी करने पर इससे इनकार किया गया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इस मामले में जिस दिन तहरीर मिली थी, उसी दिन रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें