फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हो पाई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। देवकली रोड पर स्थित राजू पटाखा वाला की दुकान से लाखों कीमत की आतिशबाजी बरामद किए जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस दूसरे दिन बुधवार की शाम तक हिसाब-किताब लगाती रही। इससे अवैध रूप से पटाखा कारोबार कर रहे आरोपी दुकानदार राजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस ने रात तक मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। आरोपी भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलामंत्री बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि देवकली रोड पर पटाखे का थोक कारोबार करने वाले राजू के पास एक साल से वैध लाइसेंस भी नहीं था, बल्कि पिछले वर्ष लाइसेंस की वैधता समाप्त होने के बावजूद रिन्यूवल नहीं कराया था। सीओ सिटी संदीप सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए मौके से करीब छह पिकअप में भरकर पटाखा-आतिशबाजी का सामान बरामद किया था। आतिशबाजी की इस दुकान पर भाजपा का झंडा लगा था। वह जिला मंत्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलामंत्री है। दुकान के अंदर कई नेताओं के अपने साथ वाले फोटो लगा रखे थे। यह पटाखा कारोबारी राजीनीतिक रसूख के दम पर इतना बेखौफ हो गया कि लाइसेंस को रिन्यूवल कराना भी जरूरी नहीं समझा। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बरामद आतिशबाजी का आकलन किया जा रहा है और रात में रिपोर्ट दर्ज हो जाएगी। इसके बाद मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें