फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: धर्म परिवर्तन की सूचना पर हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, दो लोग हिरासत में और एक फरार

Mon, 19 Sep 2022 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

एक मकान में धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और विश्व हिंदू परिषद के लोग पहुंच गए। पुलिस ने यहां से दो लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के निघासन कस्बे में किराये के एक मकान में धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने यहां से दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


निघासन कोतवाली के बम्हनपुर कस्बे के एक व्यक्ति के किराए पर लिए गए मकान में रहने वाले दो लोग रविवार को कई लोगों के साथ बैठक कर रहे थे। वे धर्म संबंधी उपदेश दे रहे थे। आरोप है कि वे धर्म प्रचार की आड़ में लालच दिखाकर और बहलाकर गांव के सीधे-सादे लोगों का धर्म-परिवर्तन करा रहे थे। रविवार को वह धार्मिक उपदेश दिए जाते हैं। रविवार को धर्मोपदेश शुरू होते ही बजरंग दल और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने दो लोगों को पकड़ लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस को वहां करीब पचास महिलाएं तथा तीन पुरुष मौजूद मिले। एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है। कोतवाल चंद्रभान यादव ने बताया कि मौके पर किसी ने अपना धर्म परिवर्तन करने की बात नहीं कही। जांच की जा रही है। इसके बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें