फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा घंटे की जद्दोजहद के बाद हुआ शव का अंतिम संस्कार

सार

3:30 बजे एसडीएम गोला अरुण कुमार, एसडीएम पलिया कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार गोला विनोद गुप्ता और बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को फिर से समझाने का प्रयास किया। बीडीओ बिजुआ देवेंद्र प्रताप सिंह ने एक आवास देने का आश्वासन दिया और एसडीएम गोला ने बताया कि सहायता राशि के लिए प्रपोजल प्रशासन को भेज दिया गया है। अधिकारियों के कठोर कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए और साढे़ चार बजे मृतका के शव को ट्रैक्टर ट्राली द्वारा अंतिम संस्कार के लिए मौके पर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजुआ (लखीमपुर खीरी) । भीरा कांड में पुलिसिया तफ्तीश से नाराज परिवार वालों ने शनिवार को पीड़िता का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। दो दिन पहले हुए निघासन कांड में फजीहत झेल चुकी पुलिस ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मृतका का भाई रिपोर्ट में धाराएं बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर अड़ा रहा। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिवार को समझा-बुझाकर मृतका का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर 1:40 बजे पोस्टमार्टम के बाद गांव में मृतका का शव पहुंचा लेकिन भाई ने मना कर दिया। कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी, शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया तो अपराह्न 2:40 बजे एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ गोला राजेश कुमार, सीओ निघासन संजय नाथ तिवारी मौके पर पहुंचे और एक बार फिर भाई से वार्ता की और शव का अंतिम संस्कार करने के लिए समझाया। भाई ने कहा कि रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की धारा बढ़ाने, 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, आवास व परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने के लिखित आश्वासन के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इसके बाद तीन बजे सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी, पूर्व एमएलसी शशांक यादव मौके पर पहुंचे और प्रशासन से मांगें पूरी करने को कहा। 3:30 बजे एसडीएम गोला अरुण कुमार, एसडीएम पलिया कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार गोला विनोद गुप्ता और बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को फिर से समझाने का प्रयास किया। बीडीओ बिजुआ देवेंद्र प्रताप सिंह ने एक आवास देने का आश्वासन दिया और एसडीएम गोला ने बताया कि सहायता राशि के लिए प्रपोजल प्रशासन को भेज दिया गया है। सरकारी नौकरी की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जाएगी। नामजद आरोपी गिरफ्त में हैं और लापरवाही बरतने वाले एसआई सुनील कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के कठोर कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए और साढे़ चार बजे मृतका के शव को ट्रैक्टर ट्राली द्वारा अंतिम संस्कार के लिए मौके पर ले जाया गया। चारों तरफ बारिश का पानी भरा होने के कारण मृतका का अंतिम संस्कार घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर किया गया। मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में पीएसी व अन्य पुलिस बल को तैनात रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें