फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन निर्माण में विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। पौराणिक शिव मंदिर के निकट भवन निर्माण का मामला गर्माता जा रहा है। 25 अगस्त की रात मंदिर कमेटी अध्यक्ष और विधायक अरविंद गिरि के भाई जनार्दन गिरी पर जबरन दीवार गिराने का आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पौराणिक शिव मंदिर के निकट मोहल्ला तीर्थ निवासी संजय सक्सेना और उनकी पत्नी अलका सक्सेना ने आरोप लगाया कि 25 अगस्त की रात विधायक के भाई जनार्दन गिरि ने जबरन उनके मकान की दीवार गिरा दी और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उनका कहना है कि वह आपने मकान में निर्माण करा रहे हैं। मकान उनकी मां स्वर्गीय शांति देवी के नाम है, जिसका बैनामा और दाखिल खारिज भी है। विपक्षी मकान पर मंदिर की जमीन बताकर कब्जा करना चाहते हैं। उधर, शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि फर्जी बैनामा दिखाकर शिव मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जो अतिक्रमण किया गया था उसे हटाया गया है। इधर, संजय सक्सेना की पत्नी अलका सक्सेना ने जनार्दन गिरी के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज और जनार्दन गिरि ने संजय सक्सेना पर शिव मंदिर के भूखंड पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें