फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब बनाते पकड़ा गया जिला पंचायत सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। जिला पंचायत सदस्य चतुर्भुज चौहान को घर के अंदर शराब बनाते हुए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

थाना मैलानी पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को बांकेगंज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान बेलहैया गांव में जिला पंचायत सदस्य चतुर्भुज चौहान अवैध रूप से शराब बनाते टीम के हत्थे चढ़ गए। पहले तो उसने पुलिस और आबकारी विभाग की टीम को अपने जनप्रतिनिधि होने की धौंस जमाई। फिर आबकारी और पुलिस के सामने उसकी एक न चली। टीम ने उसके घर के अंदर धधक रही अवैध शराब की भट्ठी समेत दस लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। गोला क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह ने बताया कि अवैध शराब बनाने समय गिरफ्तार किए गए जिला पंचायत सदस्य का आबकारी अधिनियम के तहत चालान काट कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें