फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ओयल। चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में उसने बताया कि पांच सितंबर को वह अपने घर पर अकेली थी। दिन में करीब 11 बजे जब वह घर की साफ सफाई कर रही थी तभी पड़ोस का रहने वाला एक युवक उसे घर मे अकेला देख अंदर घुस आया और हाथापाई कर दुष्कर्म किया। बताया कि शोर मचाया तो पास के घर मे रह रही उसकी सास पहुंची, जिसे देख आरोपी युवक भागने लगा। विवाहिता की सास का कहना है कि युवक को पकड़ने के चलते उसकी पहनी गई बनियान पीड़ित महिला के हाथ में ही रह गई और आरोपी भाग गया। चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार प्रजापति का कहना है कि लिखित जानकारी मिली है। मौका मुआयना कर जांच और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। उधर, थाना प्रभारी फतेह सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी होते ही मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें