मैलानी। पुलिस ने फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट डालने के आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला ने बताया कि राजामंडी निवासी अमित सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि भोलापुर निवासी सोनू कुमार ने फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट से हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर धारा 153 ए, 295ए और 506 आईपीसी के तहत उसका चालान कर दिया है। संवाद