लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पर एनएसए के तहत कार्रवाई की है।
थाना सिंगाही क्षेत्र की एक आठ साल की बालिका की तीन सितंबर को आठ साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। बालिका का शव गन्ने के खेत में मिला था। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही आरोपी लेखराम को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी अभी जिला जेल में बंद है। एसपी विजय ढुल ने बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। जमानत का प्रयास कर रहे आरोपी पर एनएसए लगाया गया है, जिसका तामीला जिला कारागार में करा दिया गया है। संवाद