फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के सामने से बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

विज्ञापन
महंगापुर में बैंक के पास से बाइक चोरी कर ले जाता चोर। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
महंगापुर। बैंक में रुपये निकालने आए एक किसान की बाइक चोरी हो गई। गुरुद्वारे के पास स्थित बैंक होने के कारण गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो एक युवक बाइक ले जाते हुए नजर आया। मुंह छिपा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। पीलीभीत जिला के गिल फार्म निवासी मक्खन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह महंगापुर स्थित गुरुद्वारे के पास जिला सहकारी बैंक में रुपयेे निकालने आए थे। बाइक बैंक के बाहर खड़ी कर रुपये निकालने बैंक में चले गए। जब रुपये निकालकर वापस आए तो उनकी बाइक गायब थी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुरुद्वारा गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उसमें एक युवक बाइक ले जाता कैद हुआ है। मुंह काले कपड़े से छिपा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें