फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि की जुताई करते एक गिरफ्तार, चार लोग भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। जंगल मटेरा की आरक्षित वन भूमि से जंगल झाड़ी काटकर उस पर कुछ वन माफिया ने अवैध कब्जा कर फसलें बो दी। इसकी जानकारी जब वन क्षेत्राधिकारी को हुई तो वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने वन भूमि की जुताई करते एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य लोग भाग निकले। वन विभाग ने बीट इंचार्ज की ओर से पांचों लोगों के विरुद्ध वन भूमि पर कब्जा करने और वन संपदा नष्ट करने का का मामला दर्ज किया है। मौके से बरामद एक ट्रैक्टर ट्रॉली और हैरो को कब्जे में ले लिया। जंगल मटेरा की आरक्षित करीब 15 हेक्टेयर वन भूमि पर कुछ माफिया काबिज हो गये हैं। यह वन भूमि घाघरा नदी के उस पार है। इस वजह से वन विभाग के अधिकारी ज्यादा ध्यान नहीं दे पाए। इसी का फायदा कुछ वन माफिया ने उठाया। वन भूमि की जुताई कर अपनी फसलें बो दीं। इसकी जानकारी जब वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह को हुई तो उन्होंने वन टीम के साथ घाघरा नदी के उस पार जाकर देखा तो वहां ट्रैक्टर से तेलिहाघाट मजरा परौरी निवासी जगमोहन जुताई कर रहा था। रेंजर ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि जुती पड़ी वन भूमि पर मनोज वर्मा निवासी परौरी, बाबूराम निवासी दुर्गा गौड़ी, राजकुमार तेलिहा गौड़ी और खेलावन निवासी परौरी ने जंगल झाड़ी काटकर वन भूमि की जुताई कर फसलें बो रखी हैं। बीट इंचार्ज मोहम्मद लतीफ की तहरीर पर वनविभाग ने पांचों लोगों के विरुद्ध वन भूमि पर अवैध कब्जा करने, वन संपत्ति नष्ट करने की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी जगमोहन का चालान कर दिया है। रेंजर अनिल शाह ने बताया कि जुताई करते मिले एक आरोपी का चालान भेजा गया है। भागे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें