फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पर अभद्रता का आरोप, जांच पूर्ति निरीक्षक को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। घटतौली का आरोप लगने से आक्रोशित कोटेदार ने कार्ड धारक से अभद्रता की। मोहम्मदी तहसील की ग्राम पंचायत मोहिउद्दीनपुर के मजरा महमदपुर निवासी संदीप पाल सिंह, नरेंद्र पाल, वेदपाल, महेंद्र, लज्जाराम आदि ने बताया कि कोटेदार प्रति यूनिट तीन से चार सौ ग्राम खाद्यान्न कम देता है। विरोध करने पर कोटेदार आग बबूला हो गया। संदीप पाल सिंह ने आरोप लगाया है आक्रोशित कोटेदार ने अभद्रता करते हुए दुकान से निकाल दिया। संदीप पाल सिंह आदि ने कोटेदार के कृत्यों की शिकायत डीएम से की है डीएम ने जांच पूर्ति निरीक्षक को सौंपी है। उधर कोटेदार दिनेश कुमार ने लगाए गए आरोप से इनकार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें