पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बॉर्डर पर एसएसबी ने तस्करी कर नेपाल से भारत लाई जा रही पिकअप में लदी रामदाना की बोरियां व बेल्टें बरामद कर दो लोगों को पकड़ लिया। एसएसबी ने सीजर बनाकर पिकअप व दोनों युवकों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। पिकअप में 52 बोरियां रामदाना की थीं। इन दिनों रामदाने की कीमत भारत की अपेक्षा नेपाल में काफी कम है, जिस वजह से नेपाल से भारत में इसकी तस्करी की जाती है। रामदाने का उपयोग गुड़ की मिठाई और प्रसाद बनाने में किया जाता है। एसएसबी ने बरामद माल की पिकअप सहित सात लाख रुपये की अनुमानित कीमत आंकी है। जिसका सीजर बनाकर कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। संवाद