फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में हुए विवाद में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर। बाइक की मरम्मत कराने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। थाने में मारपीट की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

संसारपुर पुलिस चौकी प्रभारी सतीशचंद यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर हाईवे किनारे धान की बोरियों से भरी ट्रक पलट गई थी। ट्रक को जब सीधा किया गया तो उसके नीचे संसारपुर निवासी हारून के रिश्तेदार नसीम निवासी नानकपुर की बाइक निकली जो कि धान की बोरियों के नीचे दब कर क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाइक की मरम्मत को लेकर शुक्रवार देर रात हारून पक्ष के लोग और ट्रक मालिक इरफान निवासी संसारपुर के बीच विवाद हो गया, जिसमें इरफान, उस्मान, फैजान, फुरकान घायल हो गए। मारपीट में इरफान की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैजान ने पुलिस को दी तहरीर में हारून, कासिम, शादकीन, गुड्डू आदि निवासी संसारपुर पर घेरकर जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें