फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने आरा मशीन पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम बबौरी स्थित आरा मशीन पर एसडीएम स्वाति शुक्ला ने छापा मारा। जहां बगैर परमिट के आम की लकड़ी बरामद हुई। एसडीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मिली जानकारी के अनुसार बेहटी आफगान में हरे भरे पेड़ों का कटान किया गया था जिसको लेकर आरा मशीन पर छापा मारा गया। जिसने पेड़ काटा है उसका कहना है कि कब्रिस्तान में सूखा पेड़ को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। इसीलिए यह पेड़ काटा है। मदरसे में कार्य चल रहा है उसकी जरूरत के लिए आम का पेड़ काटा गया था। लेकिन इस संबंध में एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बेहटी अफगान के निवासी एक प्रार्थना पत्र लेकर आए थे। लेकिन हमने कोई पेड़ काटने की अनुमति नहीं दी थी। इन्होंने कई हरे भरे पेड़ काटकर आरा मशीन पर बेचने हेतु डाले हैं। जिसकी सूचना मिलने पर आरा मशीन पर छापा डाला गया और वन विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें