फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। कस्बे में अजान रोड पर संचालित अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान समेत पांच दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोर हजारों की नकदी, शराब की बोतल समेत कीरब दो लाख का माल बटोर ले गए। चोरी की तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कस्बे में अनुुज्ञापी हंसराम की अंग्रेजी शराब और रूपरानी की बीयर की दुकानें अजान रोड पर हैं, जिसके आसपास लकड़ी के खोखे में ममरी के मोहम्मद तौफीक, खंदनी के ऋषि कुमार और सुनील की पान, पुड़िया, बीड़ी, सिगरेट, नमकीन की दुकानें हैं। रविवार की रात सभी लोग अपनी दुकानें बंद कर घरों को चले गए, जबकि बीयर की दुकान का सेल्समैन गया प्रसाद निवासी भवानीगंज दुकान के अंदर सो गया। गयाप्रसाद और हंसराम के अनुसार चोरों ने विदेशी शराब और बियर दुकान के ताले तोड़कर करीब 21 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब, दोनों दुकानों से 51 हजार की नकदी, खोखे की दुकानों से हजारों की नगदी, बीड़ी, सिगरेट आदि 20 हजार का सामान बटोर कर भागने में सफल हो गए। अंग्रेजी शराब सेल्समैन कुलदीप आदि दुकानदारों को चोरी का पता सोमवार सवेरे चला। दुकान स्वामियों ने चोरी की अज्ञात तहरीर थाना में दे दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें