फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटकांड आरोपियों पर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट 18-32-44

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के पंजाब घाट, मिर्चिया, महंगापुर में पलिया के व्यापारियों एवं लेखपालों से लूटाकंड सहित अन्य जगह लूट करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्यों पर एसपी के निर्देश से गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इसको लेकर सभी पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सन् 2018 में सात लोगों का गिरोह कई जगहों पर लूटकांड में सक्रिय था। इन्होंने इलाके में कई लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बताया कि रंजीत सिंह, कुलवंत सिंह, भजन सिंह, कुलवंत गांव दलराजपुर थाना सिंगाही, चरनजीत सिंह, परविंदर सिंह उर्फ पग्गा गांव घोला फार्म एवं रमेश कुमार निषाद फुलैया थाना मैलानी आदि गिरोह में शामिल थे। इस गिरोह का सरगना रंजीत सिंह था। एसपी पूनम के निर्देश पर सभी गिरोह के सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इनके इस थाने के अलावा अन्य थानों में भी मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें