फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के हमलावर की जमानत पर सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमुपर खीरी। सदर विधायक पर जानलेवा हमले के आरोपी प्रेम वर्मा की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को जिला जज शिवशंकर प्रसाद की अदालत मे सुनवाई है। पिछली पेशी पर अभियोजन की ओर से आरोपी के आपराधिक रिकार्ड के बारे में समय चाहा गया था। सदर विधायक योगेश वर्मा पर जानलेवा हमला फिर सुनवाई सुर्खियों में है, बचाव पक्ष की ओर से झूठा फसाये जाने की बात कहते हुए उनके वकील रमेश वर्मा ने जमानत अर्जी पेश की तो अभियेाजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद्र वर्मा तथा डीजीसी अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि हमलावर की लंबी क्रिमनल हिस्ट्री है जिनमें कई में सजायाफ्ता भी है, कोर्ट में पेश हुए शहर कोतवाल फतेह सिंह ने बताया कि रजिस्टर नंबर आठ में केवल उन मामलों का जिक्र है जो एफआईआर दर्ज हुई है, उनमें कब किसमें दोषसिद्ध हुआ इसकी जानकारी अपडेट नही की जा सकी है। इसके लिए समय की मांग की जिस पर अदालत ने लिखित प्रार्थना पत्र लेकर जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए शुक्रवार को मुकर्रर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें