फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की पर्स छीनकर बाइक सवार उचक्का फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के निकट गुरुवार की शाम बाइक सवार युवक ने पैदल जा रही महिला के हाथ पर झपट्टा मार दिया और उसकी पर्स छीनकर भाग निकला। पर्स में पांच हजार रुपये की नकदी और कुछ कागजात थे। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एलआरपी चौराहा निवासी राममोनी पत्नी अखिलेश पटेल ने बताया कि वह गुरुवार की शाम बाजार आई थीं। वापस जाते समय कोतवाली सदर के पीछे एक बाइक सवार ने उनके पास आकर बाइक की गति धीमी की। वह कुछ सझ पाती इससे पहले ही उसने हाथ पर झपट्टा मार दिया और पर्स छीनकर भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर आसापास के व्यापारी और राहगीर आ गए। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उचक्का रफू चक्कर हो गया। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें