फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मार डेढ़ हजार लीटर लहन नष्ट किया पुलिस-आबकारी टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर एक महिला सहित तीन को अवैध शराब सहित दबोच लिया और करीब डेढ़ हजार लीटर लहन नष्ट किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कांपटांडा गांव में छापा मारकर इसी गांव की रहने वाली दयावती पत्नी ओंकार, शंकर को दस-दस लीटर शराब सहित दबोचने के साथ ही कांपटांडा निवासी केशव राम को बीस लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरणों सहित बंदी बना लिया। दयावती और शंकर के खिलाफ आबकारी टीम ने मौके पर ही चालान काटा गया, जबकि केशवराम के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि छापे के दौरान अवैध शराब बनाने में प्रयोग होने वाला करीब डेढ़ हजार लीटर लहन भी नष्ट किया गया। छापे में आबकारी इंस्पेक्टर गोला धर्मेंद्र सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर लखीमपुर पंकज विवेक, एसआई विपिन कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें