गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली पुलिस ने योगी सरकार पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
नगर के मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी भाजपा युवा मोर्चा सदस्य राजन शुक्ला, विजय मिश्र आदि ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि नगर निवासी सपा कार्यकर्ता विवेक वर्मा ने योगी सरकार पर अपमानजनक टिप्पणी की है, जिससे पार्टी के प्रति उनकी भावना आहत हुई है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।