धनगढ़ी-नेपाल। कैलाली जिले के पूर्व पश्चिम राजमार्ग पर बडेपुर गांव की ओर पैदल जा रहे पतनी चौधरी (70) को एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में घायल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक गणेश राणा को हिरासत में ले लिया। डीएसपी दक्ष कुमार ने बताया कि वृद्ध राजमार्ग पर गौरी गंगा के पास बडेपुर गांव की तरफ पैदल जा रहा था तभी घटना घट गई। घटना की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद