फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिरफिरे ने रिश्तेदार की कार पर चलाए ईंट-पत्थर, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। कस्बे में बालूडीहा चौराहे पर एक सिरफिरे ने रिश्तेदार की कार रोक कर उस पर ईंट-पत्थर फेंककर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे चौराहे पर भगदड़ मच गई। शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव गंगाबेहड़ निवासी सद्दाम पुत्र शमसुद्दीन के ससुराल पक्ष के लोग कार से लखीमपुर गये थे। शाम को घर जा रहे थे। युवक को इसकी भनक लग गई। बालूडीह चौराहे पर उसने कार रोक ली। अचानक उसने कार पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। कार में बैठे लोग बाल बाल बच गए। शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की।
बताया गया कि सद्दाम की शादी करीब दस वर्ष पूर्व निघासन थाना क्षेत्र के गांव भदुरहिया से हुई थी। करीब पांच वर्ष पूर्व सद्दाम का एक्सीडेंट हो गया था। इससे सद्दाम की कुछ दिमागी हालात खराब हो गई थी। पति की हालात देख पत्नी मायके चली गई और ससुराल आने से मना कर दिया। परिजनों द्वारा इलाज कराने के बाद सद्दाम की हालत ठीक हो गई। इस पर वह पत्नी को लेने ससुराल गया। पत्नी के मना करने पर वह नाराज होकर घर लौट आया। सोमवार को मौका पाकर उसने ससुराल पक्ष पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें