लखीमपुर खीरी। टेरर फंडिंग के बहुचर्चित मामले में मंगलवार को बरेली जिला जेल से सदाकत नहीं आया। इसके चलते अन्य अभियुक्तों को भी राहत मिल गई। उनके खिलाफ चार्ज नहीं बनाया जा सका। हालांकि सीजेएम विकास श्रीवास्तव ने नौ जनवरी को ही अभियुक्तों को केस से जुड़ी नकलें देते हुए चार्ज के लिए फाइल 21 जनवरी के लिए लगाई थी, लेकिन सभी अभियुक्तों के हाजिर न होने के चलते सीजेएम ने इस मामले की सुनवाई चार फरवरी को मुकर्रर की है। संवाद