फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवचयनित 13 एएनएम की हुई काउंसलिंग

विज्ञापन
काउंसलिंग करतीं एएनएम।
विज्ञापन
10 अगस्त से जिले में शुरू होगी एएनएम की ट्रेनिंग
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। एएनएम भर्ती प्रक्रिया के तहत तीन दिवसीय प्रमाण पत्र सत्यापन प्रक्रिया के पहले दिन सोमवार को 13 अभ्यर्थियों ने शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया। तीन दिन में 33 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा।
डिप्टी सीएमओ डॉ. लाल जी पासी ने बताया कि नवचयनित एएनएम की 10 अगस्त से ट्रेनिंग शुरू होगी। इसके लिए सोमवार से इनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन सोमवार से शुरू हो गया है, जो अगले तीन दिन तक चलेगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन चार सदस्यीय टीम ने 13 अभ्यर्थियों के शैक्षिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया। अभी 20 अभ्यार्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि एएनएमों की 10 अगस्त से ट्रेनिंग एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में शुरू हो जाएगी, जिसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 50 एएनएम की ट्रेनिंग कराई जानी है। हालांकि शासन से अभी 33 अभ्यार्थियों की ही पहली सूची मिली है। दूसरी लिस्ट मिलते ही उसमें शामिल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का भी सत्यापन कराने के बाद ट्रेनिंग कराई जाएगी। टीम में स्वास्थ्य कर्मचारी एवं लिपिक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें