लखीमपुर मुक्तिधाम पर कोरोना संक्रमित शव का अंतिम संस्कार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नगर के मुक्तिधाम में शुक्रवार को 12 शवों का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें दो लोगों की कोरोना से मौत हुई थी।
मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कराने वाले पुजारी अशोक द्विवेदी का कहना है कि कोरोना संक्रमित शवों के लिए अलग से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिससे वह घबराए हुए हैं। इस संबंध में सीएमओ मनोज कुमार ने बताया कोरोना संक्रमण से जिन लोगों की मौत होती है, उनके शव सैनिटाइज करने के साथ सुरक्षा के साथ सील किए जाते हैं। शव जलाने से संक्रमण नहीं फैलता, क्योंकि आग की लपटों में हर तरह का वायरस जल जाता है। वैसे क्रियाकर्म के बाद श्मशान को सैनिटाइज कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की है।