लखीमपुर खीरी। सूचना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को 434 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें सभी लोग नेगेटिव हैं। उधर, एक व्यक्ति की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जो सदर तहसील के मानी टांडा का निवासी है। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7625 है। इसमें से 7518 लोग इलाज से स्वस्थ हुए। जबकि नौ लोग अभी एक्टिव हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 98 है। मंगलवार को जांच के लिए 2240 सैंपल भेजे गए हैं। संवाद