लखीमपुर खीरी। शासन के आदेश पर शुक्रवार रात डीएम शैलेेंद्र कुमार सिंह ने अनलॉक-तीन की गाइडलाइन जारी की है, यह एक अगस्त से लागू होगी। इसके तहत जिले की शिक्षण संस्थाएं, सिनेमा हॉल, मनोरंजन पार्क आदि 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। योग संस्थान, व्यायामशालाएं पांच अगस्त से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए खुल सकेंगी। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में सामाजिक दूरी व अन्य स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन जरूरी है। लॉकडाउन केवल कंटेन्मेंट जोन तक ही सीमित रहेगा। आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच कोविड एप को डाउनलोड करना जरूरी होगा। कार्यालयों में कर्मचारी संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करेंगे। प्रत्येक शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।