ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में चार लोगों संदीप कुमार निवासी बरगदिया, संजय कुमार निवासी ममरी, श्यामसिंह निवासी मथुरानगर गोला देहात, और संदीप शुक्ला निवासी अजान के विरुद्ध लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि यह लोग बगैर मास्क लगाए बाइक पर तीन सवारियां बैठाकर निकल रहे थे।