फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ ने खमरिया गांव को कराया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। खमरिया गांव का 14 माह का बालक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं. सोमवार को एसडीएम दिग्वजिय सिंह व सीओ शीतांशु कुमार ने गांव पहुंचकर बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सलाह दी कि वह मास्क लगाकर बाहर निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें। इस दौरान थाना इंचार्ज अनिल कुमार सैनी भी मौजूद रहे। तहसील क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी एक 14 माह का बालक लखनऊ में जांच के बाद पॉजिटिव मलिा। जानकारी लगते ही डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर 250 मीटर के इलाके को सील करवा दिया। सुबह एसडीएम और सीओ गांव पहुंचे और ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के तरीके बताते हुए मास्क हरहाल में लगाने के निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एएन चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीन ने ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें