पसगवां। विकास खंड के ग्राम धर्माखेड़ा में नौ वर्षीय बालिका के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद डोर टू डोर 143 घरों में 817 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। संक्रमित बालिका के संपर्क में आए नौ संदिग्धों को सैंपल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्विनी कुमार वर्मा ने बताया कि संक्रमित मिली बालिका सहित पांच लोग 16 जून को दिल्ली से आए थे जिनकी सैंपलिंग कराई गई थी जिसमें बालिका संक्रमित मिली। इस दौरान प्रतिरक्षण अधिकारी सीजे सिंह, पीयूष त्रिपाठी ने भी स्क्रीनिंग में सहयोग दिया।