फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 10 से रात नौ बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद के कंटेन्मेंट जोन को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में संचालित देसी, अंग्रेजी शराब, बीयर, भांग की फुटकर और मॉडल शॉप सहित सीएसडी कैंटीनों के एफएलटू सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगे। यह जानकारी देते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पहले सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक शराब दुकानें खोलने की अनुमति थी, जिसमें दो घंटे का समय बढ़ाकर रात नौ बजे तक कर दिया है। किसी भी दुकान पर पांच ग्राहकों से अधिक उपस्थित नहीं होंगे, जिनके बीच दो गज की दूरी अनिवार्य है। शराब दुकानों पर मदिरा पान की सुविधा नहीं होगी और दुकान के अंदर खान-पान की कैंटीनें बंद रहेंगी। सभी दुकानों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन आबकारी निरीक्षकों से रिपोर्ट मांगी गई है। सभी एसडीएम और सीओ को शराब दुकानों पर कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें