लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले अभिषेक शंकर ने काफी कम कीमत वाली फेस शील्ड बनाई है। उन्होंने बताया कोरोना से बचाव को मास्क लगाने के साथ ही पूरे फेस को कवर किए जाने की जरूरत है क्योंकि वायरस हवा के माध्यम से आंखों में भी जा सकता है, अभिषेक ने बताया कि उन्हें अपने पिता जिला जज शिवशंकर प्रसाद सहित विभिन्न न्यायिक अधिकारियों के समक्ष कोरोना संक्रमण के खतरे ने ऐसी शील्ड बनाने के लिए प्रेरित किया जो पूरे फेस को कवर करती हो, इसीलिए उन्होंने काफी कम कीमत पर पीवीसी स्क्रीन वाले फीस शील्ड को बनाया है जिसकी कीमत महज 13 रुपये रखी है, सिविल जज सीनियर डिवीजन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संदीप चौधरी ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों के समक्ष सुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों, समुदाय के लोग आते है ऐसे में आंखों सहित पूरे चेहरे को संक्रमण से बचाया जा सकता है। नमूने के तौर पर जिला अदालतों के विभिन्न न्यायिक अधिकारियों को फेस शील्ड नि:शुल्क उपलब्ध कराए गए हैं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वालेंटीयर्स को भी शीघ्र ही फेस शील्ड के निर्माण का तरीका और बचाव के तौर तरीके के लिए जानकारी दी जाएगी।