फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल और हरियाणा से आए 150 प्रवासी श्रमिक, होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। प्रवासी श्रमिकों का आना जारी है। कस्बे में बसों से पहुंचे 150 श्रमिकों का मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि जनपद शामली से 25, हिमाचल प्रदेश से 52, हापुड़ से 28, हरियाणा से 43 सहित कुल 150 प्रवासी श्रमिक बसों के माध्यम से तहसील धौरहरा आए। सभी का मेडिकल परीक्षण हुआ और थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। मेडिकल टीम ने सभी के हाथों पर एक मोहर लगाई। सभी श्रमिकों को राशन किट देकर बसों से उनके गंतव्य को रवाना कर दिया गया। सभी प्रवासी मजदूर 21 दिनों तक होम क्वारंटीन किए गए हैं। ग्राम प्रधान और आशा की निगरानी में सभी को रखा गया है। रात में अन्य जनपदों से पांच बसों से श्रमिकों के आने की सूचना है। इसको लेकर टीम तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें