ममरी। हरियाणा और अलीगढ़ से घर लौटे आठ मजदूरों को क्वारंटीन किया गया है।
कस्बा ममरी निवासी आठ मजदूरों मूलचंद पुत्र कुंदन, रामकिशोर पुत्र इतवारी, नीरज पुत्र गेंदन, विमलेश पुत्र ब्रह्मादीन, संजय पुत्र रामपाल, कृष्णपाल पुत्र आशाराम, सूरज पुत्र मथुरा, तोताराम पुत्र रामशंकर के हरियाणा और अलीगढ़ से आने की सूचना आशा वर्कर किरन कांति ने स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना पर ममरी पहुंची पीएचसी परेली की टीम में शामिल डॉ. वाईडी वर्मा, डॉ. नितिन कनौजिया, फार्मासिस्ट विवेक शर्मा ने मजदूरों का परीक्षण कर अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें 21 दिनों के लिए घरों में क्वारंटीन कर दिया। डॉ. वाईडी वर्मा ने बताया कि कोई भी मजदूर कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। संवाद