लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते सोमवार को 25 संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 1400 लोगों को होम क्वारंटीन करते हुए सोमवार को 25 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं 79 लोगों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।