लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की आशंका को लेकर शनिवार को 25 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाए। जबकि 44 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार तक कुल 468 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसमें से 424 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 421 लोग निगेटिव रहे जबकि अन्य चार लोग इलाज के बाद कोरोना मुक्त हो गए।